अपॉइंटमेंट
बुकिंग और रिमाइंडर WhatsApp पर — बिना एक भी फ़ोन कॉल के।
मरीज़, स्टूडेंट या ख़रीदार WhatsApp पर ख़ाली स्लॉट चुनते हैं। सँभाल बुकिंग कन्फ़र्म करता है, एक घंटा पहले याद दिलाता है और समय बदलना भी सँभालता है — ताकि आपका रिसेप्शन सामने वाले लोगों पर ध्यान दे सके।
क्या आपके साथ भी होता है?
अपॉइंटमेंट के लिए दिन भर फ़ोन बजता रहता है
नो-शो से डॉक्टर और टीचर का समय बर्बाद होता है
दो लोग एक डायरी सँभालें तो डबल बुकिंग हो जाती है
किसके लिए है
- क्लिनिक
- डायग्नोस्टिक सेंटर
- कोचिंग
- सैलून
- प्रॉपर्टी साइट विज़िट
- सर्विस सेंटर
कैसे काम करता है
-
कदम 1
अपना समय बताइए
काम के घंटे, स्लॉट कितनी देर का, ब्रेक और छुट्टियाँ — हम आपके साथ सेट करते हैं।
-
कदम 2
ग्राहक WhatsApp पर बुक करें
ख़ाली स्लॉट देखें, एक चुनें और तुरंत कन्फ़र्मेशन पाएँ।
-
कदम 3
बाक़ी काम रिमाइंडर का
आने से पहले याद-दिहानी, आसानी से समय बदलना, और रिसेप्शन के लिए रोज़ की लिस्ट।
सवाल-जवाब
क्या यह मेरे मौजूदा कैलेंडर से जुड़ेगा?
हाँ। Google Calendar से जोड़ सकते हैं या एक आसान शेयर्ड शीट रख सकते हैं।
अगर मरीज़ किसी इंसान से बात करना चाहे?
वे कभी भी इंसान से बात माँग सकते हैं, और आपका स्टाफ़ चैट सँभाल लेता है।
क्या यह हिंदी में चलेगा?
हाँ — हिंदी, इंग्लिश या हिंग्लिश में।
सँभाल और क्या-क्या सँभालता है
बस एक वॉइस नोट भेजिए।
बताइए आपका बिज़नेस क्या करता है और कहाँ सबसे ज़्यादा समय जाता है — बाक़ी हम समझ लेंगे।